Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौo बृजपाल सिंह यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित

देवरिया निवासी राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौo बृजपाल सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद एवं अन्य पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करें।

शोक सभा में पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, बीएल प्रेमी, युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, चन्द्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, इकराम सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, रामदीन भारती, हरपाल यादव आदि रालोद नेता उपस्थित थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...