Breaking News

कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरू में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

र्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा विधायक की घूस लेते हुए गिरफ्तारी और घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद कांग्रेस के तेवर तल्ख हैं।

प्रयागराज-कौशांबी में अतीक के मददगारों के मकान पर चला बुलडोजर, फटाफट जाने पूरी खबर

शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरू में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस्तीफे की भी मांग की।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

कांग्रेस के प्रदर्शन के प्रदर्शन कर्नाटक में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी जमकर भाजपा पर बरसे। उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त है।

अगर ऐसा ही है तो यह सब क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया। आखिर कांग्रेस आतंकवाद को समर्थन क्यों देगी? सिद्धारमैया ने आगे कहा कि अमित शाह भी बहुत बड़े झूठे हैं।

‘गपशप लंच’ के तहत महिलाओं से जुड़ी गंभीर समस्याओं के बारे में हुई चर्चा

कांग्रेस विधायक रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में घोटाला और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार अभी तक सबूत मांग रही थी। अब तो उन्हें सबूत मिल गया। हम लोग मुख्यमंत्री बोम्मई से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कल भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षा के बेटे को घूस लेते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा उनके घर से करीब 6 करोड़ का कैश बरामद किया गया। इसके बाद से ही प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस फ्रंट फुट पर आ गई है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

About News Room lko

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...