Breaking News

सपा-बसपा के लिए Congress ने छोड़ी 7 सीटें

लखनऊ। मायावती और अखिलेश यादव ने भले ही यूपी में Congress कांग्रेस को गठबंधन का हिस्सा न बनाया हो, लेकिन कांग्रेस ने 7 सीटें सपा, बसपा और आरएलडी के लिए छोड़ी हैं। यानी इन सात सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। ये सीटें हैं – मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, गोंडा और पिलीभीत। इसके अलावा जिस सीट पर मायावती, आरएलडी प्रमुख जयंत चैधरी और अजीत सिंह लड़ेंगे, वहां भी कांग्रेस टक्कर नहीं देगी।

Congress के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर ने

कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर ने यह जानकारी दी।राज बब्बर ने बताया कि कांग्रेस ने गठबंधन के लिए महान दल से बात की है। इस दल ने किसी लोकसभा सीट की मांग नहीं की है। हालांकि इसके प्रत्याशी कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लड़ सकेंगे।मालूम हो, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। वही फिरोजबाद से अक्षय यादव और कन्नौज से डिंपल यादव मैदान में हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

एकेटीयू में टैबलेट पाकर खिल गये छात्रों के चेहरे

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट का हुआ वितरण लखनऊ। डाॅ एपीजे अब्दुल ...