Breaking News

राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया ये, प्रियंका गांधी भी आई नजर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशव्यापी सत्याग्रह कर रहे हैं। दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल के पास भी कांग्रेस सत्याग्रह के लिए जुटे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

अमृतपाल सिंह को पकड़ना नहीं होगा आसान, उत्तराखंड और यूपी से लगे बॉर्डर पर लगे…

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता जदगीश टाइटलर भी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शामिल हुए।

‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित, अंग दान को लेकर की चर्चा

कांग्रेस पार्टी के अनुसार राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष हो रहा है। यह सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उनपर तो कब का मानहानि का केस लगाकर शिक्षा देनी चाहिए थी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली

नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी OBC हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली

सांसदी छिनने के बाद राहुल गांधी ने बदला ये, जानकर लोग हुए हैरान

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक पत्र में, दिल्ली पुलिस ने कहा कि कांग्रेस के अनुरोध को कानून और व्यवस्था और यातायात कारणों से खारिज कर दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत राजघाट और उसके आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है।

सत्ताधारी कांग्रेस ने रविवार को जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह शुरू किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, भजन लाल जाटव समेत कई नेता सत्याग्रह में मौजूद हैं। डोटासरा ने दावा किया कि आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने के खिलाफ है।

About News Room lko

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...