Breaking News

कांग्रेसियों ने वैज्ञानिक डॉ जगदीश चंद्र बसु को याद किया

लखनऊ। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ जगदीश चन्द्र बसु की पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

👉गांव की समस्या गांव में समाधान अन्तर्गत ग्राम उखरी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाई ग्राम चौपाल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि जगदीश चन्द्र बसु जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसु जी का जन्म 30 नवम्बर 1858 को बंगाल (अब बांग्लादेश) में ढाका जिले के फरीदपुर के मेमनसिंह में एक प्रख्यात बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था।

कांग्रेसियों ने वैज्ञानिक डॉ जगदीश चंद्र बसु को याद किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वह पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता थे। उन्होंने कहा कि वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे, जिन्होंने एक अमेरिकन पेटेंट प्राप्त किया। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता भी माना जाता है।

👉रेलवे कर्मचारी ने प्रस्तुत किया मानवीय सेवा का उदाहरण 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व राज्य मंत्री डॉ सीपी राय, अंशू अवस्थी, सचिन रावत, संजय शर्मा, ओपी यादव, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, जीके दुबे, रवीन्द्र पटेल, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सेवा भारती के प्रांतीय वर्ग में मेंटल हेल्थ और हैप्पीनेस पर व्याख्यान

वर्ग में प्रतिभाग कर रही महिलाओं और किशोरियों को राखी बनाने का प्रशिक्षण सुल्तानपुर। रोज़ाना ...