औरैया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आगामी 9 एवं 10 अगस्त को अगस्त क्रांति के रूप में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। इस दौरान कांग्रेसी 4 किलोमीटर पैदल चलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गद्दी छोड़ो आंदोलन दी संचालित करेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिशानिर्देश पर आने बाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी से संगठन को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि आने बाले दो दिनो के कार्यक्रम को सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाये। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास अवस्थी ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी देकर अपनी अपनी विधानसभा में सभी न्यायपंचायत अध्यक्षों से सम्पर्क करके भाजपा गद्दी छोड़ों आन्दोलन को सफल बनाने में अहम भूमिका का निर्वाह करे। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि 9 एवं 10 अगस्त को कांग्रेसी भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के तहत धरना प्रदर्शन करेंगे। वही लगातार प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी भी देंगे।
शिववीर दुबे ने कहा कि 2 दिनों तक यह कार्यक्रम विभिन्न विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा वह लोग 4 किलोमीटर का पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। जिला अध्यक्ष ने जनपद के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि वह लोग इन 2 दिनों में अपनी पूरी ताकत के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लामबंद हो एवं लोगों से को कांग्रेस पार्टी की नीतियों को साझा करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से कमलेश दीझित पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र माधव दुबे, संतोष भदौरिया, सिपाही लाल निषाद, एहसान मोहम्मद, इनामुल हक, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, नसीम खान, योगेश दुबे, हरनाम सिंह, शिव किशोर त्रिपाठी, रेशमा बेगम महिला जिला अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी उर्फ बंटी, आशुतोष शुक्ला, सद्दाम हुसैन, रामू पाठक, दिनेश चंद कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, रोहित दिवाकर, विनोद सिंह सेंगर, संदीप पाल, अनिल सेंगर, शोभित त्रिपाठी, जय किशोर त्रिपाठी, संदीप चक, शेखर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर