Breaking News

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा ब्लाक सहार पहुंची, जनसम्पर्क कर कांग्रेस की नीतियां बताई

बिधूना। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पार्टी के जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा शुक्रवार को विकास खंड सहार पहुंची।

बिधूना में विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय लोक अलादत के बारे में दी गयी जानकारी

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने किसान, मजदूर, युवाओ, महिलाओ व बेरोजगारों से संपर्क कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों रीतियो का प्रचार प्रसार कर देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, बढ़ते खाद बीज गैस सिलेंडर के दामों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा की नीतियों का जमकर विरोध किया।

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा

ऐरवाकटरा ब्लाक से शुरू हुई कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को विकास खण्ड सहार के जीवा सिरसानी, पट्टी ज्ञानी, धुपकरी, शहवाजपुर आदि गांवों में पद यात्रा कर जनसम्पर्क किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नोताओं ने आवारा जानवरो से किसानों की तबाह हो रही फसलों को लेकर राज्य सरकार से आवारा गौवंश को अति शीघ्र गौशालाओं में भिजवाये जाने की मांग भी की।

यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी ने आयोजित की पाजिटिव स्पीकर की कार्यशाला

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कांग्रेस परिवार पिछले 137 सालों से भारत के प्रगति के लिए समर्पित है। चाहे आजादी की लड़ाई हो, आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोना हो, या फिर आजाद देश को सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक ऊंचाईयो पर ले जाना हो।

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा

कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। कहा कि आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमने एकता और भाईचारे का संदेश घर घर तक ले जाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की है।

प्रबंधतन्त्र द्वारा शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का लगातार किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में लुआक्टा ने दिया धरना 

कहा कि आप सब इस अभियान का हिस्सा बनें और कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़कर एक ऐसे स्वर्णिम भारत के निर्माण में हमारा साथ दें, जहां हर भारतीय के पास सपने देखने और उन्हें पूरा करने के समान अवसर हों।

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा

इस अवसर पर कुलदीप दुबे, अभय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप दुबे (माधव), जितेंद्र सिंह, हुड्डा सेंगर, अनसार अली आदि कांग्रेस जन हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा में साथ चल रहे थे।

मिड डे मील योजना: कुपोषण से बचाने वालों के बच्चे खुद कुपोषण का शिकार ना हो जाएं!

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...