Breaking News

भाजपा के अन्याय का जवाब है कांग्रेस का न्याय पत्र- प्रियंका गांधी

रायबरेली ने हमेशा देश और संविधान के लिए संघर्ष किया है- प्रियंका गांधी

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने चुनाव अभियान को गति देते हुए रायबरेली के सदर विधानसभा में जनसंपर्क किया एवं कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। प्रमुख रूप से मुंशीगंज, कलसहा, राजापुर, बेलाखारा, बेलाटेकई, उतरपारा, भांव, लोधवारी, भदोखर, भरतगंज, सकरा, संदीनागिन, अमावा, सिधौना, त्रिपुला। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अमावां के झारखंडेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।

भाजपा के अन्याय का जवाब है कांग्रेस का न्याय पत्र- प्रियंका गांधी

सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा आपके राहुल मेरे भैया ने अपनी पैदल यात्रा जनता की समस्या के सुनने के लिए किया और जब यात्रा से लौट कर आए तो उन्होंने अपने पार्टी के बड़े नेताओं से विमर्श करने के बाद कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में दो बातें बड़ी स्पष्ट होनी चाहिए. पहली मेनिफेस्टो में वही बातें हों, वही वादे हों, जिसको हम पूरा कर सकें। दूसरा गरीबों के ऊपर किए गए 10 सालों के अन्याय के खिलाफ न्याय देना, राहत देना हमारे मेनिफेस्टो का उद्देश्य होना चाहिए तभी हम अपने मेनिफेस्टो को न्याय पत्र के रूप में लेकर आए।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने क्यों कुचला खुद के नारों को!

श्रीमती गांधी ने कहा यह न्याय पत्र गरीबों का न्याय पत्र है, उनकी उम्मीदों का न्याय पत्र है, हमने इसमें उन्हीं गारंटीयों को सम्मिलित किया है। जिसे हम अन्य राज्यों में अपनी सरकार के द्वारा लागू करा पाए थे, जिनमें से प्रमुख गारंटीज हैं..

  • परिवार की सबसे बड़ी महिला को 1 लाख सालाना अर्थात ₹8500 हर महीने। 
  • 50%सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण। 
  • 30लाख खाली पड़े सरकारी पद भरे जायेंगे।
  • खेती के सामानों को GST मुक्त रखा जायेगा।
  • कर्ज माफी के लिए एक स्थायी आयोग बनाया जाएगा।
  • हमारी सरकार आएगी तो हम आशा वर्कर, मनरेगा आदि कर्मचारियों का मानदेय दुगुना करेंगे।
  • प्रशिक्षण शिक्षुता या अप्रेन्टिस की शुरुआत करके युवाओं के लिए ऐसी व्यवस्था की जायेगी, जिसमें एक लाख वार्षिक की सहायता उन्हें तब तक मिलती रहे ज़ब तक उन्हें स्थायी नौकरी न मिल जाये।
  • हर परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से ऊपर उठाने का सार्थक और प्रभावी पहल किया जायेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा, इस देश के अन्नदाता किसानों को उनके सम्मान के साथ आगे बढ़ाना,हमेशा से कांग्रेस का उद्देश्य रहा है. आज किसानों की जितनी भी समस्याएं हैं सब हल हो सकती हैं,बस समस्या हल करने की नीयत होनी चाहिए। आवारा पशुओं की समस्या उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी समस्या रही है। आवारा पशुओं के कारण खेती में बहुत नुकसान होता रहता है हमारे किसान भाइयों का।

भाजपा के अन्याय का जवाब है कांग्रेस का न्याय पत्र- प्रियंका गांधी

हमने अपनी छत्तीसगढ़ सरकार में गौशालाओं में बेहतर सुरक्षा और बेहतर स्कीम के द्वारा किसानों को रोजगार दिया। उन्हें महंगाई से निजात भी दिलाई। हमने वहां अपने गोबर बेचने की स्कीम के द्वारा किसानों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया।

सात साल बाद पुष्य नक्षत्र में होगी गंगा सप्तमी की पूजा, बन रहा खास योग; जानें- पूजन विधि

रायबरेली हमारा परिवार है। हमने यहां एम्स, रेल कोच फैक्ट्री, रेल व्हील फैक्ट्री, एनटीपीसी, एनआईएफटी, केंद्रीय विद्यालय आदि ऐसे काम किया, जिसने रायबरेली की ख्याति बढ़ाई। क्या कभी बीजेपी का कोई नेता अपने काम से आपसे वोट मांगता है? क्या कभी बीजेपी का कोई नेता आपसे पूछता है कि आप कैसे हैं? या आपसे वे यह कहें कि हमने फलाँ काम किया इसलिए आप हमें वोट दें। ऐसा वे बिल्कुल भी नहीं कहेंगे। वे लोग जब भी आपसे बात करेंगे आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे, आपसे धर्म की बात करेंगे…प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि कांग्रेस आयी तो आपकी सम्पत्ति चुरा लेगी, आपकी भैंस चुरा लेगी, आपका घर चुरा लेगी….क्या पिछले 55 सालों की सरकार में कांग्रेस पार्टी ने कभी ऐसा किया? नहीं किया फिर भी ऐसे झूठ हमेशा भाजपा के नेता बोलते रहते हैं।

भाजपा के अन्याय का जवाब है कांग्रेस का न्याय पत्र- प्रियंका गांधी

उनके पास अपने कोई काम नहीं है, जिनको बता कर वो अपने काम पर आपसे वोट मांग सके। वे सिर्फ झूठ बोलते हैं और झूठ फैलाते हैं। आपको स्वयं जागरूक होना पड़ेगा अपने लिए, अपने अधिकारों के लिए, संविधान के लिए और देश के लिए। आप तो वो लोग हैं जिन्होंने इंदिरा गांधी को आत्म मंथन के लिए मजबूर किया था और इंदिरा गांधी अपनी एक गलती को मानकर फिर से चुनाव में उतरी और आपने उन्हें जिताया। आप देश के हैं, आप संविधान के हैं और आप हमेशा से देश और संविधान के लिए लड़ते रहे हैं।

संदेशखाली स्टिंग वीडियो मामले में चुनाव आयोग जाएगी टीएमसी, शुभेंदु अधिकारी पर लगे हैं आरोप

इस बार का चुनाव लोकतंत्र का चुनाव है। सत्य के साथ खड़े रहने वाली जनता का चुनाव है। भाजपा के नेताओं ने हमेशा हमारे परिवार पर लांक्षन लगाये, झूठे आरोप लगाये..पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मेरे बलिदानी पिता राजीव गांधी तक पर झूठे आरोप लगाए….हमें विरासत में धन दौलत नहीं देश पर मर मिटने का जज्बा मिला है।

भाजपा के अन्याय का जवाब है कांग्रेस का न्याय पत्र- प्रियंका गांधी

हम में से किस एक को मारोगे तो दूसरा उठ खड़ा होगा तीसरे को मारोगे तो चौथा उठ खड़ा होगा, ना हम झुकने वाले हैं, ना हम डरने वाले हैं, जब तक हम में साँस है,दम है,तब तक हम लड़ते रहेंगे। हम लड़ते रहेंगे आपके लिये, हम लड़ते रहेंगे आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए। आप सब जागरूक बने अपने लिए लड़े देश के लिए लड़े और अपने सम्मान के लिए लड़े।

About Samar Saleel

Check Also

Waqf Amendment Act: इससे मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा को मिलेगा बल

Lucknow। वक्फ अमेंडमेंट एक्ट (Waqf Amendment Act) बदलते वक्त की जरूरत है। इससे मुस्लिम समाज ...