Breaking News

सुरक्षित समाज के लिए उम्मीद से जुड़े

लखनऊ। समाज में हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित समाज के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए गोसाईगंज थाना में सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उम्मीद संस्था द्वारा एवं नव भारत टाइम्स, रेडियो मिर्ची और ड्रीम्स इन्फ्रा वेंचर के साथ मिलकर आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए समाज और पुलिस की भागीदारी बनने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिससे सामाजिक अपराध पर लगाम लगाई जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विद्यालयों की छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ समाज सेविका कृति सिंह और स्थानीय प्रतिनिधियों ने नारी सशक्तिकरण को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के साथ कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया और सड़क छाप मनचलों के खिलाफ शिकायत करने की सलाह दी गयी।

थानाध्यक्ष गोसाईंगंज ने बैठक में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हमेशा महिलाओं के साथ है, वह अपनी बात को खुलकर पुलिस के सामने रखे। समाज सेविका कृति सिंह ने महिलाओं को जागरूकता से संबंधित जानकारियां बताई। इसके साथ समाज में व्याप्त महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर समाज सेविका कृति सिंह अपने संबोधन में ही भावुक होकर रो पड़ी। उन्होंने बताया कि आज समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं जो नारियों के साथ भेदभाव करते हैं। यही नहीं आज भी मासूमों को अच्छी शिक्षा देने के बजाय बंधुआ मजदूरी करवाते हैं। वही इस दौरान कई ग्रामीणों ने और कई स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस बैठक के उपरांत बनायीं जा रही सुरक्षा समितियों में शामिल होने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन आराधना सिंह (उप सचिव उम्मीद संस्था), की ओर से किया गया। जिसमें अतिथिगण बलि राम वर्मा (विधानसभा प्रभारी गोसाईगंज क्षेत्र), शम्भू पाण्डेय, वीरेंदर रावत, निखिल मिर्ज़ा (चेयरमैन गोसाईगंज क्षेत्र), सुनील गुप्ता, मोहित जायसवाल, रेखा जायसवाल (सभासद), प्राचार्य लाला गणेश, निशा मिर्ज़ा, अरविन्द गुप्ता(पूर्व सभासद), एवं उम्मीद संस्था के जिम्मेदार प्रभारी एवं सदस्य रमेश चंद वर्मा (उम्मीद प्रभारी) , रीता सिंह (राज्य प्रभारी उम्मीद संस्था), आशा सिंह(गोमती नगर प्रभारी), हेमा(विनय खंड प्रभारी), नमिता श्रीवास्तव (उम्मीद प्रशासक), बिनु मिश्रा (उम्मीद सदस्य) राम नारायण, विकास, सचिन के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...