Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर, लेकिन राजनीति से नहीं: सोनिया

नई दिल्ली। बुधवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। इसके साथ सोनिया गांधी ने कहा कि वह अब अध्यक्ष पद से सन्यास ले लेंगी। हालांकि उन्होंने राजनीति से अभी सन्यास नहीं लिया है। राजनीति में वह बनी रहेंगी। पिछले दिनों अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राहुल गांधी के विपक्ष में किसी के न होने से उनके अध्यक्ष पद सुनिश्चित है। इसके साथ वह 16 दिसंबर को अधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ ले लेंगे।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष रूप से रिटायमेंट की बात कही है। सोनिया गांधी पिछले 19 साल से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए थीं। अब तक की सबसे ज्यादा समय तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली वह अकेली अध्यक्ष हैं। उन्होंने दो दशक बाद इस पद से रिटायर होने के लिए औपचारिक रूप से बात कही है। सोनिया गांधी ने 14 मार्च 1998 को पार्टी अध्यक्ष पद को संभालाने की जिम्मेदारी ली थी। 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सोनिया गांधी 16 दलीय यूपीए गठबंधन की नेता चुनी गई थी। हालांकि इसके पहले वह राजनीति में नहीं आना चाहती थी। इसके बाद जबसे उन्होंने राजनीति में कदम रखा फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

About Samar Saleel

Check Also

‘राहुल गांधी को लगता है LoP मतलब लीडर ऑफ पाकिस्तान’, भाजपा का नेता-विपक्ष पर तीखा पलटवार

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को निशाने पर ...