Breaking News

वजन बढ़ाने के लिए करे सत्तू का सेवन

सत्तू का हलवा

हलवा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सत्तू का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच घी में सत्तू को भून लें। जब सत्तू से हल्की खुशबू आने लगे तो उसमें थोड़ा पानी और चीनी डालें। आप चाहें तो चीनी की जगह का गुड़ का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसे 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर लें। इसके बाद कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें। सत्तू के हलवे में शुगर, कार्ब्स और कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है, जो वेट गेन में मदद कर सकते हैं।

सत्तू का पराठा

वजन बढ़ाने के लिए आप सत्तू का पराठा बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सत्तू का मसाला तैयार कर लें। इसमें सत्तू का पाउडर, नमक, अजवाइन और मसाले मिलाएं। अब आटे में सत्तू का मसाला भरें और इसे नॉर्मल पराठे की तरह बेल लें। फिर गर्म तवे पर पराठे को दोनों तरफ अच्छी तरह से घी लगाकर सेंक लें। सत्तू के पराठे को आप दही या चटनी के साथ खा सकते हैं। सत्तू का पराठा प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स से भरपूर होता है। इसे खाने से आपको वेट गेन में मदद मिल सकती है।

सत्तू के लड्डू

वजन बढ़ाने के लिए आप सत्तू के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। ये लड्डू बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होते हैं। सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सत्तू को घी में भून लें। फिर इसमें गुड़, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हाथों की मदद से लड्डू का शेप दें। सत्तू के लड्डू में प्रोटीन, फैट और कार्बोहायड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। इससे जल्दी वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती हैं। आप रोजाना एक गिलास दूध के साथ सत्तू के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

सत्तू मिल्कशेक

अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए मिल्कशेक का सेवन करते हैं। आप वेट गेन करने के लिए सत्तू का मिल्कशेक भी बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास ठंडा दूध लें। इसमें दो चम्मच सत्तू पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दूध और सत्तू पाउडर को मिक्स करने के बाद इसमें एक चम्मच शहद या रोज सिरप डालें। इससे मिल्कशेक का टेस्ट और अधिक बढ़ जाएगा। आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। रोजाना वर्कआउट के बाद आप सत्तू मिल्कशेक पी सकते हैं। इससे आपको वजन बढ़ाने के साथ ही मसल्स बनाने में भी मदद मिलेगी।

About News Room lko

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...