Breaking News

फ्रांस में बढ़ा कोरोना का कहर, तीसरी बार तीन सप्ताह के लिए लगा लॉकडाउन

फ्रांस ने कोविड-19 पीड़ितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एक और लॉकडाउन की घोषणा की है। यह तीसरी बार है जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस में लॉकडाउन की घोषणा की है। देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

कोविड की तीसरी लहर ने फ्रांस में कई लोगों को संक्रमित किया है। अस्पतालों में सभी बिस्तर फिर से भरे हुए हैं। फ्रांस में अब तक लगभग एक लाख लोगों की कोविड से मौत हो चुके हैं।

इससे पहले, मैक्रॉन ने कहा था कि वह लॉकडाउन की घोषणा नहीं करेंगे, क्योंकि देश को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने की आवश्यकता है। लेकिन रोगियों की अत्यधिक संख्या ने मैक्रॉन को फिर से लॉकडाउन की घोषणा करने के लिए मजबूर किया।

मैक्रॉन ने मीडिया को बताया कि अगर अभी सही फैसला नहीं हुआ तो हालात काफी खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र वायरस से सुरक्षित नहीं है और सभी को कम से कम संपर्क करना चाहिए।

फ्रांस में स्कूल अगले तीन सप्ताह तक बंद रहेंगे। यातायात प्रतिबंध भी हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक सभाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...