Breaking News

पारिवारिक कलह में अधेड़ ने दी जान

देवरिया. जनपद के रामपुरकारखाना क्षेत्र के शांहजहा पुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। घर वालो को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी रामबदन गौड़(55) पुत्र जगरनाथ मजदूरी का काम करता था। शराब पीने की बात को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। रविवार को भी पत्नी से विवाद होम के बाद रामबदन अपने घर से निकल गया था। देर रात तक घर नही लौटने पर पत्नी ने आसपास के लोगो से इसके बारे में पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नही चला। सुबह गांव के लोग खेत के तरफ गये तो रामबदन अपने खेत में शीशम के पेड़ में फांसी पर लटका मिला।ग्रामीणो से सूचना पाकर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जब रामबदन की मौत की खबर घर पहुंची तो उसके घर मे कोहराम मच गया।

रिपोर्ट: रंजीत जयसवाल

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...