Breaking News

एक बार फिर बढ़ रही कोरोना की रफ़्तार , एक्टिव केस इतने हजार के पार

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। हर दिन नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को दर्ज हुए नए मामले शनिवार के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं।

आज कोरोना के 3824 नए केस दर्ज हुए हैं। इससे पहले शनिवार को यह संख्या 2995 थी और शुक्रवार को 3095। आज दर्ज हुए केसों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 18389 हो गई है।

कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। शनिवार को नए केसों की संख्या 2995 थी, शुक्रवार को 3095 और रविवार को 3824 नए केस दर्ज हुए। इस तरह शनिवार के मुकाबले देखा जाए तो केस 28 फीसदी बढ़े हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.24 प्रतिशत हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना का रिकवरी रेट काफी राहत देने वाला है। यह 98.77 प्रतिशत है। रविवार को 1784 रिकवरी के साथ देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 44173335 पहुंच गई है।

भारत में एक बार फिर कोरोना की बढ़ती संख्या ने चिंता पैदा कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 3895 नए केस दर्ज हुए। वहीं, 1784 लोग कोरोना से ठीक हुए। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 18389 हो गई है।

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...