Breaking News

भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल बनाए कि कोई दल सामने टिक नहीं सके : डा दिनेश शर्मा

• राजधानी लखनऊ को बनाएंगे विकास का माडल

• भाजपा का कार्यकर्ता ही उसकी विशिष्टता

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में भाजपा के पक्ष में ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में कोई भी दल भाजपा के सामने टिक नहीं सके। उनका कहना था कि सपा बसपा और कांग्रेस के वोटरों से भी सम्पर्क किया जाना चाहिए क्योंकि अब वे भी भाजपा के साथ जुडना चाहते हैं। उन्होंने मोदी योगी सरकार के विकास कार्यों को न सिर्फ देखा है बल्कि महसूस भी कर लिया है। आज विकास कार्यों का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुच रहा है। अब भाजपा को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के मत भी मिल रहे हैं।

योग पर दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है भारत : राज्यपाल

वार्ड न्यू हैदरगंज द्वितीय सीएम पैराडाइज, मायापुरम आलमनगर, में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए डा शर्मा ने कहा कि राजधानी लखनऊ को विकास का माडल तैयार करने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। उनका कहना था कि लखनऊ की मध्य और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा यहां के लोगों को ऐसा नहीं लगेगा कि उनके क्षेत्र से भाजपा का विधायक नहीं है।

भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल बनाए कि कोई दल सामने टिक नहीं सके : डा दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही उसकी विशिष्टता है। यही उसे अन्य पार्टियों से भिन्न बनाता है। सपा बसपा और कांग्रेस की हार का मूल कारण यह है कि उनके पास भाजपा जैसा समर्पित कार्यकर्ता नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल निशान ही प्रत्याशी होता है।

केन्द्र सरकार द्वारा गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी ऊँट के मुंह में जीरा के बराबर : मनजीत सिंह

इसी कार्यकर्ता के बूते पार्टी ने राजधानी की मध्य और पश्चिम की सीटों पर भी बेहतरीन चुनाव लडा है। अपने बंगाल दौरे का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर तृणमृल के कार्यकर्ता के साथ पुलिस भी कार्यकर्ता का सा व्यवहार करती है पर भाजपा का वहां का कार्यकर्ता उनसे डरे बिना कार्य कर रहा है।

भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल बनाए कि कोई दल सामने टिक नहीं सके : डा दिनेश शर्मा

उन्होंने लखनऊ में विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत हैदरगंज द्वितीय वार्ड मायापुरम के अन्तर्गत अखिलेश साहू से रवि शंकर के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य, हैदरगंज द्वितीय वार्ड मायापुरम के अन्तर्गत श्याम सुन्दर सिंह के घर से बसन्त साहू के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य, हैदरगंज द्वितीय वार्ड मायापुरम के अन्तर्गत रवि शंकर के घर से सुनील गुप्ता के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य, हैदरगंज द्वितीय वार्ड अनिल कुमार जायसवाल के प्लाट से राम खिलावन पाल के घर तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य, हैदरगंज द्वितीय वार्ड में बुद्धेश्वर बिहार कालोनी में घनश्याम के मकान से विनोद पाल के मकान तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य एवं हैदरगंज तृतीय वार्ड में कुन्दन लाल के घर से राम कुमार गुप्ता के घर तक इण्टरलाकिंग व नाली का निर्माण कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल बनाए कि कोई दल सामने टिक नहीं सके : डा दिनेश शर्मा

इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव उप विजेता पश्चिम विधानसभा एवं उप विजेता मध्य विधानसभा रजनीश गुप्ता बॉबी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तूफानी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत, राम शंकर राजपूत, पार्षदगण नरेंद्र शर्मा, गिरीश गुप्ता, राम कृष्ण यादव, राजीव बाजपाई, मुकेश सिंह मोंटी, पूर्व पार्षद विनोद सिंघल आदि उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 एम्पावर्ड कमेटी की पहली बैठक संपन्न

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) की अध्यक्षता ...