Breaking News

योग पर दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है भारत : राज्यपाल

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि योग को लेकर आज भारत पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। भारत के ऋषि-मुनियों की देन योग को आज पूरा विश्व अपना रहा है। 21 जून को योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 180 देशों द्वारा योग में प्रतिभाग किया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बच्चों को सुझाव

आनंदीबेन पटेल ने आज डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के एकेडमिक ब्लाक में नवस्थापित योगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा योग द्वारा स्वास्थ्य लाभः वैज्ञानिक आधार विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।

योग पर दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है भारत : राज्यपाल

कहा कि आज विश्व में कई देशों में योग से होने वाले स्वास्थ्य सुधारों पर शोध हो रहे हैं। विदेशों में भी योगशालाएं स्थापित हुई हैं। भारत के पीजीआई, चण्डीगढ़ के न्यूरोलॉजी विभाग में भी एक योग लैब स्थापित है। उन्होंने सिंगापुर में स्थापित तिरिसुला योग लैब तथा यूएसए में स्थापित कृपालू सेण्टर फार योगा एण्ड हेल्थ सहित कुछ अन्य योगशालाओं का जिक्र भी किया, जो इस दिशा में कार्य कर रही हैं।

बताया श्री अन्न का महत्व

राज्यपाल ने श्री अन्न का भी महत्व बताया। कहा कि योग के साथ उचित पोषण पर भी आवश्यक है। स्वास्थ्य से जुड़े भारतीय विचारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है। योग के साथ-साथ मोटे अनाज को भी विश्व स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री की अपील पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित कर अपनाया, जिससे पूरी दुनिया इसके सेवन के लाभों को जाने।

भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल बनाए कि कोई दल सामने टिक नहीं सके : डा दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों में मोटे अनाज दैनिक भोजन में शामिल रहा करते थे। आज पूरा विश्व इस महत्व को समझ रहा है. राज्यपाल ने इस अवसर पर आयुर्विज्ञान संस्थान के आहार विभाग द्वारा मोटे अनाज के 130 व्यंजनों पर संकलित पुस्तक पोषण की खान: स्वास्थ्य-वर्धक पौष्टिक धान्य का विमोचन भी किया।

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...