Breaking News

बनारस रेल इंजन कारखाना में साइकिल रैली का अयोजन

वाराणसी।आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में आज प्रातः 07:00 बजे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ साइकिल रैली का आयोजन बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में किया गया। सइकिल रैली को श्याम बाबू उप मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

साइकिल रैली सेन्ट्रल मार्केट तिराहा के समीप स्थित कुन्दन इंजन से प्रारम्भ होकर समस्त बरेका परिसर से होते हुए सूर्य सरोवर पर समाप्त हुयी। इसमें बरेका के समस्त खिलाड़ीगण, स्काउट गाइड्स, जिला स्काउट गाईड, सिविल डिफेन्स, सेंट जॉन्स एम्बुलेस बिग्रेड, कल्याण निरिक्षक, कर्मचारी परिषद, पिछड़ी जाति एवं एससी एसटी एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया एवं भारत माता की जय जैसे गगन चुम्बी नारो से बरेका परिसर को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामबाबू, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी /मु.राज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी /मु0पीयूष मिज, सहायक कार्मिक अधिकारी /कर्मचारी, आरके सैनी, प्राचार्य बरेका इन्टर कॉलेज के साथ-साथ माधव बटवाल, कैलाशनाथ, विजय कुमार गुप्ता, राम सहाय, चन्दन पाण्डेय हरिशंकर यादव, विनोद कन्नौजिया, सी.एम यादव हीरा सिंह, पूनम तिग्गा आदि शामिल थे।

रिपोर्ट-संजय गुप्ता

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के 12 शिक्षक सर्वश्रेष्ठ शोध व शोध-पत्र के लिए पुरस्कृत

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr Ram Manohar Lohia Avadh University) ...