Breaking News

दारा सिंह को मिला सब्र का फल, उप-चुनाव में हार के बाद भी मिला मंत्री पद

दारा सिंह योगी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं। सपा छोड़कर भाजपा में आने वाले दारा सिंह के बीता वक्त कठिनाई से गुजरा। वह बीजेपी में शामिल हो गए। उन्हीं के द्वारा छोड़ी गई सीट पर उन्हें टिकट दे दिया गया। लेकिन मुश्किल तब हुई जब उपचुनाव में दारा सिंह सपा से हार गए।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तब आम हो गई कि अब दारा सिंह के लिए मंत्री पद मिलना कठिन काम होगा। ओपी राजभर के विपरीत दारा सिंह ने चुप्पी साधी। उन्होंने मंत्री पद से जुड़ा कोई बयान पब्लिक फोरम में नहीं दिया।

बीच में यह चर्चाएं भी आईं कि हो सकता है कि भाजपा उन्हें विधान परिषद के रास्ते सदन में भेज दो दे लेकिन मंत्री ना बनाएं। मंगलवार को उन अटकलों पर विराम लग गया। दारा सिंह को योगी कैबिनेट में जगह दे दी गई। दारा सिंह का प्रभाव भी कुछ यूपी की सीटों पर माना जाता है।

दारा सिंह को मिली थी बड़ी हार
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए थे। इस हार के बाद दारा सिंह के भविष्य पर सवालिया निशान लग थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद इसी साल जनवरी में पार्टी ने उन्हें जनवरी में विधान परिषद में भेज दिया था।

About News Desk (P)

Check Also

सरकार ने बदला नियम, सामूहिक विवाह योजना में वर-वधू की लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस; डीएम की मौजूदगी जरूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की ...