Breaking News

दौलतगंज काशी विहार उधोग व्यापार मंडल गठित, मंजेश चौरसिया अध्यक्ष व प्रदीप तिवारी सौरभ मल्होत्रा महामंत्री बने

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि पुराने लखनऊ में स्थित काशी विहार दौलतगंज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाज सेविका पूनम जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें दौलतगंज काशी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में दौलतगंज काशी विहार व्यापार मंडल संबद्ध भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी. का गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमे मंजेश चौरसिया को अध्यक्ष प्रदीप तिवारी सौरभ मल्होत्रा को महामंत्री बनाया गया।

प्रभारी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता महानगर उपाध्यक्ष रामशरण पाठक महानगर के सचिव सीताराम जायसवाल को चुना गया। बैठक में ही बलवंत राजपूत गोपी कुमार गुप्ता रामशरण जायसवाल अंकुर जयसवाल पूनम जयसवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। कलीमुद्दीन लालता प्रसाद पाल रिंकू कुमार निषाद को संगठन मंत्री चुना गया करुणेश कुमार बाजपेई को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी उद्यमी व्यापारी का संगठित होना नितांत आवश्यक है। जिससे उनके शोषण उत्पीड़न को रोका जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्धकी व रितेश गुप्ता ने अपनी ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि किसी प्रकार के शोषण उत्पीड़न में भारतीय उद्योग किसान व्यापार सदैव सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ रहेगा।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...