नस्लभेदी टिप्पणी के आरोप में एक पायलट बेरंड होस्लिन ने अब क्रिकेटर हरभजन सिंह और दो अन्य यात्रियों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। पायलट के वकील ने बताया कि हरभजन सिंह समेत दो अन्य यात्रियों ने इस महिला पायलट के खिलाफ जो शिकायत की थी, वे बेबुनियाद आरोप थे। इससे उनकी मानहानि हुई है। होस्लिन ने इस मानहानी के एवज में हरभजन सिंह, पूजा सिंह गुजराल और जतिंदर सिंह पर 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
यह मामला 3 अप्रैल का है, जब चंडीगढ़-मुंबई की एक फ्लाइट के कमांडर होस्लिन थे। इस यात्रा के दौरान भज्जी, गायक पूजा सिंह गुजराल और जतिंदर सिंह के साथ यात्रा कर रहे थे। जतिंदर इस यात्रा के दौरान अपनी निजी व्हीलचेयर के साथ थे। यहीं पर जतिंदर और इस पायलट के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर एक सप्ताह बाद हरभजन सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट इस मामले की निंदा की।
हरभजन पर मानहानि का मुकदमा
Loading...
Loading...