Breaking News

दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस का संचलन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर 02 जुलाई से

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस का संचलन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर नियमानुसार किया जायेगा। दिल्ली से 16 अगस्त, के स्थान पर अब 02 जुलाई, से चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस का संचलन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर किया जायेगा। इसी प्रकार वापस यात्रा में आजमगढ़ से 17 अगस्त, 2022 के स्थान पर 03 जुलाई,2022 से चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस का संचलन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर किया जायेगा।

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अन्त्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 05 जुलाई से

रेलवे प्रशासन द्वारा 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अन्त्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 05 जुलाई, से परिवर्तित समयानुसार किया जायेगा। रेलछपरा से 05 जुलाई,2022 से चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अन्त्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार कल्याण से 04.25 बजे के स्थान पर 04.50 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 05.30 बजे के स्थान पर 05.50 बजे पहुंचेगी।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...