Breaking News

अहोई अष्टमी पर की गई गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिए जाने की मांग

लखनऊ। अहोई अष्टमी के अवसर पर कैंट में श्रद्धालु महिलाओं ने गौ माता को भोजन अर्पण करने के उपरांत पूजन और हरिनाम कीर्तन, आरती कर उनके चरणों में प्रार्थना की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान करे।

कार्यक्रम की संयोजिका कमला तिवारी ने बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे सबसे पहले गौ माता को गुड, केले, चोकर, मिठाई खिलाया गया। इसके बाद सामूहिक हरिनाम कीर्तन करने के बाद गौ चालीसा व गौ माता की आरती की गई। इसके बाद भगवान राधा कृष्ण व गौ माता के चरणों में प्रार्थना की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान करे।

इस धार्मिक आयोजन में लालू भाई, के के तिवारी, कमला तिवारी, ललिता तिवारी, ममता तिवारी, पूजा तिवारी, मंजू तिवारी, अनुराग तिवारी, रवि तिवारी, पल्लवी शर्मा आदि शामिल हुए। आज के धार्मिक आयोजन में शामिल लोगो ने लोक परमार्थ सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...