Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कीर्ति चक्र से विभूषित नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जनपद आगरा में तेजेन्द्र फार्म, फतेहाबाद रोड पर वर्ष 2023 में कीर्ति चक्र से विभूषित राष्ट्रीय राइफल 44वीं बटालियन के नायक जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया तथा उपस्थित जनसभा को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कीर्ति चक्र से विभूषित नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित

भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान के नारे के साथ अपना संबोधन का प्रारंभ करते हुए कहा कि देश की सीमा पर दुश्मनों से लड़ने का मुझे सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन जो सम्मान, बलिदान के बाद मिलता है, हमारे बीच उपस्थित वीर योद्धा,नायक जितेंद्र सिंह ने जीवित रहते दुश्मन को मारकर प्राप्त किया, उत्तर प्रदेश की सरकार तथा 25 करोड़ जनता की तरफ से मै अभिनंदन और स्वागत करता हूं, ऐसे वीर को जन्म देने वाले माता पिता को नमन करता हूं।

👉डेंगू पीड़ित हर मरीज को मिले समय पर इलाज : मुख्यमंत्री योगी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा की पवित्र भूमि पर इस महान वीर का सम्मान करने हेतु निमंत्रण मिलने पर सभी काम छोड़कर मैं आपके बीच उपस्थित हूं। उन्होंने क्षेत्र के नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि देश के लिए वो आगे आएं सरकार आपके साथ है। इस धरती ने ऐसे वीर को जन्म दिया ,इसका अलग गौरव और सुख है। ऐसे वीर जब सीमा पर भारत माता की रक्षा करते हैं तो दुश्मन कितना भी शक्तिशाली हो बाल बांका नहीं कर सकता।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कीर्ति चक्र से विभूषित नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि आज आतंकवाद दम तोड रहा, आतंकवादियों को पता है ,घुसपैठ करेंगे तो मारे जाएंगे।आज कोई हरकत करने की सोच नहीं सकता, उरी हमले का जवाब एयरस्ट्राइक कर दिया और दुश्मन को घर में घुस कर मारा और उनके घर में ही कब्रिस्तान बनाने का काम किया, प्रधानमंत्री मोदी जी ने सेना को पूरी छूट दी है।

👉मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता में 4% की हुई बढ़ोतरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चांद के दक्षिणी छोर पर तिरंगा झंडा फहराया, ये काम रूस, अमेरिका, चीन जैसे देश भी नहीं कर सके, आपने जो मुझे प्यार सम्मान दिया इस सम्मान का मैं हमेशा मान रखूंगा।उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि हम आतंकवाद के विरुद्ध है। वसुधैव कुटुंबकम् हमारी प्राचीन धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यता है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताकत और इज्जत को बढ़ी है। मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कीर्ति चक्र से विभूषित नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम गार्डन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे तथा भगवताचार्य जी का स्वागत, अभिनंदन तथा पूजा अर्चना कर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, आगरा महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक गण पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, छोटेलाल वर्मा, रानी पक्षालिका सिंह, डॉ धर्मपाल, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिव हरे, गिर्राज सिंह कुशवाह व भानु महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...