Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना , कहा रामभक्तों का विरोध करने वाला…

ज्यों-ज्यों लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनैतिक दलों के नेताओं के बीच वाकयुद्ध तेज होने लगा है। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर जहां राहुल गांधी को उनके विदेश में दिए गए बयान को लेकर घेरने में जुटी है तो वहीं यूपी में भाजपा के निशाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को फिर राहुल और अखिलेश को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव को लेकर तो उन्होंने कहा कि रामभक्तों व रामचरित मानस का विरोध करने वाला कभी दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।

केशव ने कहा कि दोनों नेता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। भगवान से प्रार्थना है कि दोनों को सद्बुद्धि दें। वहीं एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता से बेदखल हो जाने की बेचैनी है। उन्हें रात में भी मुख्यमंत्री बनने का सपना आता है। केशव ने कहा कि कई ज्योतिषियों ने बताया है कि अब उनकी कुंडली में दोबारा मुख्यमंत्री बनने का योग ही नहीं है।

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी राहुल गांधी और सपा मुखिया के शूद्र वाले बयान पर उन्हें तीखा जवाब दे चुके हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी देश की बदनामी विदेश में करते हैं और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की बदनामी देश में कर रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

20 की रफ्तार से चलानी थी कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्पीड कम करना भूले लोको पायलट, हुए निलंबित

नई दिल्ली:  कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने गति ...