Breaking News

भारत को विकसित देश बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: केशव प्रसाद मौर्य

• डबल इंजन सरकार में हो रहा है, देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक विकास करेगा, तब भारत का सम्पूर्ण विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, किसान समृद्धि भारत, महिला सशक्त भारत, युवा रोजगार भारत के जो संकल्प लिए थे, वह अब सब पूरे हो रहे हैं। गरीबों, युवाओं, महिलाओं तथा भारत के किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है।

भारत को विकसित देश बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि जब गरीब, युवा, महिलाए तथा भारत के किसान सम्पन्न होंगे तब विकसित भारत बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक विकसित भारत बने, इसलिए सम्पूर्ण भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भारत को विकसित देश बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। केशव प्रसाद मौर्य आज बिलसूरी विकास खण्ड सिकंदराबाद जनपद बुलन्दशहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

👉सड़कों की मरम्मत में लापरवाह एजेंसियों पर करोड़ों का जुर्माना

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व में महिलाएं गृह कार्य किया करती थीं, अब महिलाएं प्रधानमंत्री के सतत प्रयास से अपने घरों की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 10 लाख समूहों का गठन किया जा चुका है, जिसमे 1 करोड़ 20 लाख महिलाएं जुड़ीं हैं।

भारत को विकसित देश बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: केशव प्रसाद मौर्य

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समस्त ग्रामों का विकास हुआ है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। लाभार्थियों को सीधे लाभ प्राप्त कराने के उद्देश्य से देश में 52 करोड़ लोगों के जनधन खातों को खोला गया। जिसमे 30 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, शौचालय निर्माण कार्य, किसान सम्मान निधि इत्यादि लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सीधे खातें में ट्रांसफर किया गया है।

👉होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभा रहे है अपनी महत्वपूर्ण भूमिका: धर्मवीर प्रजापति

उन्होंने कहा कि महिलाओं को चूल्हा जलाने में अत्यन्त कठिनाई होती थी। प्रधानमंत्री के सतत प्रयास से उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन निशुल्क वितरण किए गए और दीपावली पर गैस के रुपए सीधे उज्जवला लाभार्थियों के खातों में ट्रान्सफर किए गए और आगे होली के अवसर पर भी उज्जवला लाभार्थियों को गैस नि:शुल्क वितरण की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना में गरीबों को निशुल्क राशन वितरण किए जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा महिलाओं, युवाओं, गरीबों तथा किसानों को सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। पूर्व में बिजली अमीर के घर रहती थी, अब बिजली गरीब के घर पर भी रहती है। देश में 4 करोड़ 50 लाख तथा प्रदेश में 55 लाख परिवारों को नि:शुल्क पक्के आवास दिए गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयास से 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान किया। मा0 प्रधानमंत्री जी ने खेल जगत में भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया, खेल जगत में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम बिलसूरी में एक स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घरौनी बनाने का कार्य किया जा रहा है,कहा कि देश द्वारा चंद्रमा पर तिरंगा फहराया जा रहा है। कोरोना में स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराई गयी, सुरक्षा जवानों की मजबूती से सीमा पर आतंकवाद अन्तिम रूप ले रहा है।

👉जल से है बेहतर कल, जल ज्ञान यात्रा से सीखे नौनिहाल

कहा कि भ्रष्टाचारियों से वसूल कर गरीबों, व किसानों की भलाई में कार्य किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बन रहा है। सरकार द्वारा समस्त ग्रामों में अमृत सरोवर बनाने का कार्य किया जा रहा है। अमृत सरोवर व चकमार्ग की जमीनों पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि सरकार द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य किया जा रहा है, विकसित भारत बनाने में आमजन का सहयोग मिलेगा तब ही विकसित भारत बनेगा। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई।

भारत को विकसित देश बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: केशव प्रसाद मौर्य

इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...