Breaking News

कूटनीति और संवेदनशीलता का अद्भुत संतुलन थी देवी अहिल्याबाई

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती वर्ष 2024-25 के अवसर पर बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यवक्ता राष्ट्रधर्म प्रकाशन के निदेशक मनोज कान्त तथाअतिथि वक्ता इतिहासविद् प्रो रंजना मिश्र रहीं। मनोज कान्त ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन के अनछुये पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की लोकमाता के योगदान को समग्रता के साथ समझने के लिए उनके अन्तर्बोध तथा जीवन मूल्यों को समझना आवश्यक है।

अवध विवि की स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा 3 दिसम्बर से

कूटनीति और संवेदनशीलता का अद्भुत संतुलन थी देवी अहिल्याबाई

उन्होने उदाहरण देते हुये बताया कि किस प्रकार देवी अहिल्याबाई ने राजशासन में कुटनीति और संवेदनसीलता का अद्भुत संतुलन स्थापित किया। उन्होने बताया कि उनकी राजशाही में लोकतान्त्रिक परम्पराओं की झलक मिलती है। उन्होने बताया की अहिल्याबाई होल्कर ने 300 वर्ष पूर्व महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। राजकिशोर,प्रान्त प्रमुख अवध प्रान्त ने लोक माता द्वारा महिलाओं तथा संस्कृति के संरक्षण के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।

Please watch this video also

प्रशांत भाटिया ने लोक माता अहिल्या बाई को एक आदर्श महिला चरित्र बताया तथा छात्राओं को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अतिथिवक्ता प्रो रंजना मिश्रा ने लोक माता देवी अहिल्याबाई के विषय में इतिहास लेखन का एक विषद् तथा तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया उन्होंने भारतीय तथा विदेशी इतिहास लेखको द्वारा अहिल्या बाई पर लिखी गई पुस्तकों की अलोचनात्मक समीक्षा की।

कूटनीति और संवेदनशीलता का अद्भुत संतुलन थी देवी अहिल्याबाई

उन्होने तथ्यों तथा ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर सिद्ध किया की लोकमाता अहिल्याबाई एक कर्तव्यनिष्ठ, न्यायप्रिय, धर्मपरायण महिला थी। परन्तु उन्होने राजधर्म को व्यतिगत धर्म से सदैव प्रथम वरीयता दी। अनन्य शिवभक्ति होने पर भी धर्मनिर्पेक्ष राजनीति अपनायी।

कूटनीति और संवेदनशीलता का अद्भुत संतुलन थी देवी अहिल्याबाई

प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय नारी के अदम्य साहस और संघर्षशीलता की प्रतीक है जिन्होने 28 वर्ष तक मालवा पर शासन कर यह सिद्ध किया की भारतीय महिलाओं की क्षमता का न केवल सम्मान था बल्कि उन्हे समान अवसर भी प्राप्त हुए कार्यक्रम का सवालन प्रो सुषमा त्रिवेदी ने किया।

कूटनीति और संवेदनशीलता का अद्भुत संतुलन थी देवी अहिल्याबाई

आयोजन में प्रो नीतू सिंह, नेहा अग्रवाल, डॉ अरिमा पाण्डे, डॉ सीमा पाण्डे, डॉ मनीषा बडीनिया आदि ने सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, छात्राओं तथा नवयुग इण्टर कॉलेज की शिक्षिकाओं, तथा छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

About Samar Saleel

Check Also

गुरुकुल कला वीथिका में युवा कलाकार सुमित कुमार की मड़ई प्रदर्शनी का उद्घाटन

सुमित के काम का सातत्य उनका विकास और विशिष्टता : डॉ लीना मिश्र लखनऊ। कला ...