Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू सलिला में लगाई आस्था की डुबकी

•  लाखों श्रद्धालु सुबह से सरयू नदी में कर चुके स्नान।

• आईजी रेंज व एसएससी भ्रमण कर ले रहे हैं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी सरयू सलिला में लगा रहे हैं। सरयू घाट पर भोर 4 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं द्वारा स्नान दान के सरयू मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं। अपने परिवार के सुख समृद्धि उन्नति की प्रार्थना कर रहे हैं.

अपने परिजनों के कष्टों के निवारण की विनती कर रहे हैं। धूप अगरबत्ती, पुष्प, अर्पित कर रहे हैं स्नान दान के बाद श्रद्धालु हनुमानगढ़ी, जन्मभूमि, कनक भवन समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे है।

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू सलिला में लगाई आस्था की डुबकी

👉कोई कोई हुनर अवश्य सीखे जिससे खुद को स्वरोजगार से जोड़ सके: धर्मवीर प्रजापति

जबकि शुभ मुहूर्त कल 3 बजकर 11 मिनट से आज 2 बजकर 36 मिनट तक है। पर्व व स्नान में उदया तिथि में का महत्व माना गया है। इस लिए आज सोमवार को स्नान पर्व मनाया जा रहा है। जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने कल भी स्नान दान किया था।

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू सलिला में लगाई आस्था की डुबकी

👉विश्वविद्यालय में होने वाले शोध गांव की समस्याओं पर आधारित होने चाहिए: आनंदीबेन पटेल

परम्परागत पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं जनसैलाब
उमड़ पड़ा है। नागेश्वर नाथ समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु
भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी,
कनक भवन राम जन्मभूमि, राम वल्लभा कुंज समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं अपार भीड़ देखी जा सकती है, जहां में
दर्शन पूजन कर रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू सलिला में लगाई आस्था की डुबकी

👉हमारे संविधान में स्थायित्व के साथ-साथ परिवर्तनशीलता का एक साथ समावेश : सुरेश खन्ना

कार्तिक पूर्णिमा स्नान व मेला की पुख्ता सुरक्षा की गई है। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार व एसएससी अयोध्या राजकरण नैय्यर ने भ्रमण कर स्नान घाटों व मेले के विभिन्न स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। घाटों पर जल पुलिस व एसडीआएफ जवानों की टीमें तैनात हैं।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...