Breaking News

रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही है। हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 53 फीसदी की गिरावट नजर आई। वहीं, स्त्री 2 अब भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

क्या ‘बिग बॉस’ में नजर आएंगे करण वीर? ‘खतरोंं के खिलाड़ी 14’ को जीतने के बाद दिया अपडेट

रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2
देवरा पार्ट वन

देवरा में जूनियर एनटीआर के अभिनय को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 82.5 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की।

हालांकि, यह फिल्म दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख सकी। शनिवार के दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की बजाय काफी ज्यादा कम हो गया। दूसरे दिन फिल्म ने 53 फीसदी की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास सुधार नजर नहीं आया। तीसरे दिन फिल्म ने 40.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 161करोड़ रुपये हो गई है।

Please also watch this video 

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के बाद से इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जवान को पछाड़ने के बाद अब यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी कोशिश करती नजर आ रही है।

45वें दिन स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक 46वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 588.25 करोड़ रुपये हो गया है।

About News Desk (P)

Check Also

प्रदेश में उम्र का शतक पार करने वालों में 62 फीसदी महिलाएं, सबसे ज्यादा उम्रदराज बलिया में

लखनऊ। यूपी में उम्र के लिहाज से शतक पार करने वालों में 62 फीसदी महिलाएं ...