Breaking News

क्या आप जानते हैं Roasted Gram के ये गुण !

आपने Roasted Gram भुने हुए चने तो कई बार खाए होंगे लेकिन इससे होने वाले चमत्कारी लाभ के बारे में शायद ही आपको ज्ञान हो। भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है। आइये जानते हैं इससे होने वाले गुणकारी लाभ के बारे में।

गरीबों का बादाम है Roasted Gram

बहुत पहले से ही भुने हुए चने को गरीबों का बादाम की संज्ञा दी गयी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस बारे में डाक्टरों की माने तो एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चनों का सेवन करना चाहिए। यह उसकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है।

मोटापा घटाए
  • अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो भुने हुए चने खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
  • रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है।
  • इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
  • रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने यदि आप खाते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से बहुत से बीमारियों से बचने के साथ साथ आपको मौसम बदलने पर अक्सर होने वाली शारीरिक परेशानियां भी नहीं होती।
नंपुसकता दूर करें
  • भुने हुए चने दूध के साथ खाने से स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है।
  • शहद के साथ भुने चने को खाने से नंपुसकता दूर हो जाती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है।
  • भुने चने खाने से कुष्ठ रोग भी समाप्त हो जाता है।
कब्ज में राहत
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है।
  • कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है।
  • कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं।
पेशाब संबंधी रोग से छुटकारा
  • भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
  • जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए।
पाचन शक्ति बढ़ाए
  • चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है।
  • चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है।
मधुमेह में अत्यंत लाभकारी
  • भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोग में भी लाभ मिलता है। भुने हुए चना ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित हो जाता है।
  • डायबिटीज रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है।
  • भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...