Breaking News

RLD : सरकार ने लाठीचार्ज कर अपना असली चेहरा दिखाया

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल RLD के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के ऊपर किसानों के मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के समक्ष भारत सरकार का पुतला फूंकते हुये राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाये।

RLD : अहिंसा दिवस पर ही…

केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त उ0प्र0 के किसानों ने शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी किसान यात्रा आयोजित कर उचित मांगो की पूर्ति हेतु केन्द्र सरकार के दरवाजे पर अपनी फरियाद लेकर जा रहे थे परन्तु किसान विरोधी सरकार ने दिल्ली में घुसने से पूर्व ही यू0पी0 गेट पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कराकर एक ओर किसान विरोधी होना सिद्व किया है तो दूसरी ओर सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के शुभअवसर पर अपना इस प्रकार का कृत्य करके उनकी आत्माओं को चोट पहुंचायी है।

सरकार से त्याग पत्र की मांग

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से त्याग पत्र की मांग करते हुये कहा कि शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी उचित मांगों को केन्द्र सरकार के समक्ष रखने हेतु किसान यात्रा के रूप में सभी किसान दिल्ली जा रहे थे, परन्तु केन्द्र की गूंगी, बहरी एवं किसान और नौजवान विरोधी सरकार ने लाठीचार्ज के रूप में अपना असली चेहरा दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई में राष्ट्रीय लोकदल कभी पीछे नहीं रहेगा। घटना की सूचना पाते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह किसानों के बीच में पहुंच चुके हैं और उनके दुख दर्द में सम्मिलित होकर सड़क से संसद तक किसानों की लड़ने का वचन दिया।

भारत सरकार का पुतला फूंका

राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के समक्ष भारत सरकार का पुतला फूंकते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाये।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, राष्ट्रीय लोकदल छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव आर0पी0 सिंह चौहान, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, मनोज सिंह चौहान, अश्विनी प्रताप सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, चन्द्रकांत अवस्थी, विजय कुमार अवस्थी, अजय कष्यप, सम्राट सिंह चौहान, खुर्शीद अहमद आदि लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – सरकार Farmers की अधिकांश मांगें मानने को तैयार

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...