Breaking News

दहेज लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट किया, ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप

औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने थाना दिबियापुर में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने कोतवाली बिधूना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा निवासी अपने ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने व मारपीट कर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने के अलावा 2 लोगों द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी कोतवाली बिधूना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा निवासी राम शरन के पुत्र पंकज कुमार के साथ मई 2016 में हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था , लेकिन इससे उसके ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए, और अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

इसी के चलते ससुराली जनों ने गत 3 जनवरी 2021 रात्रि करीब 12 बजे गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसके ससुर राम शरन पुत्र शंकर लाल व अनमोल पुत्र अज्ञात ने उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना पुलिस ने उपरोक्त लोगों के अलावा सास एवं ननंद आकांक्षा के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...