Breaking News

कंबोडिया से कौशाम्बी दर्शन करने आए बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर घायल

कौशांबी। कोखराज में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की टूरिस्ट बस रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक बौद्ध पर्यटक घायल हो गए। हादसा दिन में करीब ढाई बजे हुआ। सभी घायल कंबोडिया के हैं और भारत भ्रमण के दौरान कौशाम्बी बौद्ध स्थल का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अच्छे काम पर हमारी आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाएगी, उनकों 72 हूरें मिलेंगी

कंबोडिया से कौशाम्बी दर्शन करने आए बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर घायल

कोखराज थाना क्षेत्र में दिल्ली से कौशाम्बी भ्रमण पर आए बौद्ध श्रद्धालुओं की टूरिस्ट गाड़ी नेशनल हाईवे पर चल रहे रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर टूरिस्ट घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज कराया और अपनी गाड़ी से गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु गंभीर घायल नहीं हुआ।

Please watch this video also

घटना कोखराज थाना के पास की नेशनल हाईवे की है, जहां दिल्ली से चलकर कौशाम्बी जिले के बौद्ध स्थलों के भ्रमण के लिए बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं का एक जत्था एक टूरिस्ट बस और एक टूरिस्ट गाड़ी से जा रहा था। जैसे ही वह कोखराज थाना के पास पहुंचे उनकी टूरिस्ट वैन एक रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर से टूरिस्ट वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।

About News Desk (P)

Check Also

अवध विश्वविद्यालय: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया तेज

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RML Avadh University) द्वारा परीक्षाफल शीघ्र ...