Breaking News

डॉ. निशंक की पुस्तक “संसद में हिमालय” का विमोचन

नई दिल्ली। सियासत के साथ साहित्य की साधना करने वालों में अनेक गण्यमान नाम है। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इनमें शामिल है। उन्होंने राजनीतिक व्यस्तता के बाद भी लेखन से अपना संबन्ध बनाये रखा। उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

हिमालय-दिवस पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनकी संसद में हिमालय पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक की प्रथम प्रति माननीय उपराष्ट्रपति जी को भेंट की गई। उपराष्ट्रपति महोदय ने पुस्तक की विषय वस्तु पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निरंतर लेखकीय सक्रियता के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर से खौफ में पाकिस्तान, भारतीय विमानों के लिए बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी

पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में लगाई गई पाबंदी को एक ...