Breaking News

डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर रालोद ने सोशल मीडिया कैंपेन #बाबासाहेबकेसाथ” शुरू किया

लखनऊ। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय लोकदल ने नया सोशल मीडिया कैंपेन #बाबासाहेबकेसाथ” शुरू किया है। इस कैंपेन का मकसद बाबा साहब के विचारों और उनकी दूरगामी सोच को युवाओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना है। इस कैंपेन के माध्यम से आज समाज के विभिन्न वर्गो के लोग सोशल मीडिया पर बाबा साहब की प्रतिमा तथा चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये या बाबा साहेब द्वारा लिखित पुस्तक के साथ अपने फोटो पोस्ट और ट्वीट किये हैं। इसके लिए विभिन्न लोगो ने #बाबासाहेबकेसाथ” हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्वयं अपनी फोटो ”अम्बेडकर स्पीक्स” पुस्तक के साथ ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में हमारा सोशल मीडिया अभियान बाबा साहेब के सामाजिक समन्वय के मूल विचार पर प्रकाश डालने का एक प्रयास है।

पार्टी पदाधिकारियों में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने बाबा साहेब की पुस्तक ”एनीहिलेशन आफ कास्ट” के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि बाबा साहेब ने जीवन पर्यन्त सामाजिक विषमताओं के खिलाफ संघर्ष किया।

इसे भी पढ़े  –  प्रशांत कनौजिया ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन

रालोद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने उन्हें नमन करते हुये कहा कि बाबा साहेब के विचारों का अनुसरण करके ही समाज का भला किया जा सकता है।

इस मौके पर राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर रालोद प्रदेश महासिचव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव बी एल प्रेमी, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह तथा अभिनव मिश्रा ने मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर इस सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय लोकदल का प्रयास होगा ताकि हम उनके आदर्षो के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता व्यक्त कर सके। इस अवसर पर बी एल प्रेमी ने कहा कि बाबा साहब ने देश और प्रदेश में भाईचारा और समानता लाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।

चन्द्रकांत अवस्थी ने कहा कि बाबा साहेब सर्वसमाज के बारे में सोचने वाले नेता थे उन्हें किसी वर्ग विषेष के रूप में जोड़ना उनके साथ अन्याय होगा। इकराम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब सभी धर्म और जाति के साथ साथ वंचित और शोषित लोगों के लिए अपना समस्त जीवन न्यौछावर कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...