Breaking News

घड़े का पानी पीने से शरीर को मिलता है बड़ा फायदा

फ्रिज का पानी कितना भी पी लें मगर प्यास घड़े के पानी से ही बुझती है। यह बात आपने कई लोगों के मुंह से सुनी होगी। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि घड़े का पानी सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तो मिट्टी का घड़ा पानी को प्राकृतिक तरीके से ठंडा करता है। लिहाजा यह फ्रिज के पानी से बेहतर होता है। इसके साथ ही घड़े के पानी के कई और फायदे भी गिनाए जाते हैं। अगर आपको नहीं पता तो यहां जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर का इस पर क्या कहना है।

आयुर्वेद ने बताए ये फायदे
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार इंस्टाग्राम पर घड़े का पानी पीने के फायदे बता चुकी हैं। उन्होंने लिखा था कि उनके कई मरीजों को इससे फायदा हुआ और अच्छा फीडबैक मिला है। दीक्षा का मानना है कि घड़ा मिट्टी का बना होता है जो उन पांच तत्वों में से एक है जिनसे हमारा शरीर बना है। पृथ्वी की प्रकृति ठंडक पहुंचाने वाली होती है। आयुर्वेद के मुताबिक, यह शरीर को पित्त और वात से बचाती है। इसलिए गर्मियों में घड़े का पानी ड्राईनेस और हीट को कम करता है।

एसिडिटी करता है कम
अगर आपको गैस या एसिड की दिक्कत है तो इससे भी राहत मिलती है। यह पानी शरीर का पीएच बैलेंस करता है। घड़े का पानी मेटाबॉलिजम भी तेज करता है। इससे आपका वजन नहीं बढ़ता। मिट्टी के घड़े के पानी में प्लास्टिक जैसे केमिकल्स नहीं होते। माना जाता है कि इससे शरीर का टेस्टोस्टेरॉन भी बैलेंस होता है।

महंगे ऐल्कालाइन वॉटर जैसा
घड़े का पानी फायदेमंद होता है, यह बात हम सभी कई बार पढ़ चुके हैं। आयुर्वेद के मुताबिक मिट्टी की प्रकृति ठंडक पहुंचाने वाली होती है। साथ ही यह ऐल्कलाइन भी होती है। इसलिए मिट्टी के घड़े का पानी आपको महंगे ऐल्कलाइन वॉटर जैसे फायदे दे सकता है। इतना ही नहीं यह पानी को शुद्ध और ठंडा करने का प्राकृतिक तरीका है। प्लास्टिक की बोतल में फ्रिज में रखा पानी आपके शरीर में कई नुकसानदायक केमिकल्स पहुंचा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने माने फायदे
पुराने जमाने में लोग पानी मिट्टी के घड़ों में स्टोर करते थे। घर-घर फ्रिज आ जाने के बाद अब यह चलन खत्म सा हो चला था। हालांकि अब कई हेल्थ एक्सपर्ट्स यह मान चुके हैं कि घड़े का पानी कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है।

About News Room lko

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...