Breaking News

संपत्ति विवाद में महिला और बेटी को कमरे में बंद किया, फिर दीवार बनाकर कर बाहर आने का रास्ता किया सील

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद में एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद मामले में एक महिला और उसकी बेटी को उसके परिजनों ने पहले एक कमरे में कैद कर लिया और फिर उस कमरे के बाहर दीवार बनाकर उसे पूरी तरह से सील कर दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को बचा लिया।

कमरे के बाद दीवार बनाकर महिला को किया कैद
यह घटना लतीफाबाद नंबर-5 इलाके की है, जहां पुलिस और कुछ पड़ोसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीवार को तोड़कर पीड़ितों को बचाया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके जीजा अपने बेटों के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। बाद में उन लोगों ने कमरे को बाहर से एक दीवार बनाकर हमेशा के लिए बंद कर दिया। आरोपी की पहचान सुहैल के तौर पर की गई है।

महिला ने सुहैल पर लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने बताया कि आरोपी के उसके घर से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। कानून प्रवर्तन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन भी दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. फारुख लिंजर ने जनता को आश्वासन दिया कि ऐसे जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों कोजवाबदेह ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है।

पेशावर में संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेशावर के चमकानी इलाके में संपत्ति विवाद के कारण दो गुटों के बीच गोलीबारी हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा तब भड़की जब दोनों गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज किया। पाकिस्तान में व्यक्तिगत दुश्मनी और संपत्ति विवाद की ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी है।

About News Desk (P)

Check Also

रूस के राजदूत बोले- भारत हमारा पुराना दोस्त, पीएम मोदी के मॉस्को दौरे से और मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध

भारत को रूस का पुराना दोस्त बताते हुए यहां मॉस्को के राजदूत वसीली नेबेन्ज्या ने ...