Breaking News

चाय के साथ आज बनाए खस्ता कचौरी, यहां देखे इसकी आसान विधि

आवश्यक सामग्री
मैदा(All purpose flour) – 250 ग्राम (2 कप)
अजवाइन(Ajwain seeds) – 1/2
पानी(water) – 1 कप
प्याज(Onion)- 4 पीस
लाल मिर्च पाउडर(Red chilli powder) -1 चम्मच
धनिया पाउडर(Coriander powder) -1 चम्मच
जीरा पाउडर(Cumin Powder) – 1 चम्मच
साबुत धनियां(Coriander seeds) – 1 चम्मच
नमक(Salt) – स्वाद अनुसार


तेल(Oil) – तलने के लिए
बनाने की विधि
1.सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा को ले ले और उसमे 1/2 चम्मच नमक, अजवाइन और 50 ग्राम तेल दाल दे और उसे मिलाये | (अजवाइन को हाथ पे हल्का मसलकर डाले, इससे उसका टेस्ट अच्छा आता है)
2. और आप देखेंगे कि मैदे को मुठी में लेने पर वो एकट्ठा हो जा रही है |
3. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे शान ले |
4. फिर उसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे |
5. अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल्ल डाले | तेल गरम हो जाने पे उसमे प्याज डाल दे और भुने |
6. जब प्याज भून जाए तो उसमे लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, साबुत धनिया और नमक डाल दे और उसे 2 मिनट भुने |
7. फिर उसे किसी निकाल कर ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
8. फिर आटे में थोड़ा सा तेल डाल दे और उसे एक बार और मिला ले |
9. फिर उसकी छोटो छोटी लोइयां काट ले और जैसा आलू पराठा पे चोखा भरते है वैसे ही इसे भी भर ले |
10. फिर उसे थोड़ा सा हथेली से दबाकर उसे चिपटा कर दे |
11. फिर गैस पे तेल को गरम होने के लिए रखे और जब तेल थोड़ी गरम हो जाये तो उसमे कचौड़ी को डाल दे |
12. फिर उसे धीमी धीमी आंच पे 5 मिनट तक पकाये |फिर आप देखेंगे कचोरी पक कर हल्का लाल होने लगा है |
13. अभी आप गैस का फ्लेम तेज कर दे और अच्छे से चारो तरफ पका ले |और फिर उसे टिश्यू पेपर पे निकाल ले ताकि जो भी एस्टा तेल है वो निकल जाये |
और हमारी कचौरी बनकर तैयार है

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...