Breaking News

मिशन शक्ति का प्रभाव- डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री (Dr Dilip Agnihotri) ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देश के लिए अभियान बन गया। इसका सकारात्मक प्रभाव हमारे समाज में दिखाई दे रहा है। इस अभियान को मिशन शक्ति ने नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने

मिशन शक्ति का प्रभाव- डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

राज्य सूचना आयुक्त एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित छात्रवृत्ति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसका आयोजन बालिका शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण मालाबार और विद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया।

‘जेलेंस्की के साथ बात करने को पुतिन तैयार, अगर…’, युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस का बड़ा बयान

मिशन शक्ति का प्रभाव- डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

समारोह में छह बालिका विद्यालयों की होनहार छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की गई। इसके पहले एपी सेन इंटर कालेज की प्राचार्य और मालाबार टीम द्वारा राज्य सूचना आयुक्त का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक संतोष कुमार मिश्र, अनेक विद्यालयों की प्रिंसिपल, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि मिशन शक्ति ने प्रशासन और समाज को नया संदेश दिया है। इसका शुभारंभ नवरात्र के समय किया गया था। इसका उद्देश्य नारी सुरक्षा नारी सम्मान है। इसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम संचालित किए जाते है। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन को प्राथमिकता दी गई।

मिशन शक्ति का प्रभाव- डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

सरकार द्वारा शिक्षा, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। सशक्त नारी सशक्त देश माध्यम से मातृशक्ति को संबल और सशक्त किया जा रहा है।

जिसमें कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा योजना,उज्ज्वला योजना ,मातृ वंदना योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना, सुनिधि योजना आदि संचालित की जा रही हैं।

About reporter

Check Also

एकेटीयू में कश्मीर हमले में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ...