Breaking News

हिंदी पखवाड़ा पर नेहरू स्मारक इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बताया भाषा का महत्त्व

बिधूना/औरैया। नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके बाद उन्हें प्रोत्साहित किया गया। विद्यालयों में छात्राओं ने राष्ट भक्ति गीत भी प्रस्तुत किये।
हिंदी पखवाड़ा पर नेहरू स्मारक इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बताया भाषा का महत्त्व
हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर ग्रामीण अंचल में स्थित नेहरू स्मारक इंटर कालेज में हिंदी भाषा का राष्ट्र की एकता में योगदान बिषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के लगभग 70 छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति रुचि दिखाई। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी कक्षा 11 ने प्रथम स्थान, कामिनी कक्षा 10 ने द्वितीय स्थान एवं जासमीन कक्षा 08 व रेणुका कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी पखवाड़ा पर नेहरू स्मारक इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बताया भाषा का महत्त्व
विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मदेव त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए कहा व अपनी संस्कृति के महत्व को बच्चों के सामने रखा।भविष्य में ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने विचार और भावनाओं को मौखिक और लिखित रूप से प्रकट करने के लिए भाषा की आवश्यकता होती है। इसलिए भाषा बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है। भारत विविधताओं वाला देश है, जिसमें विभिन्न धर्म, जाती के लोग रहते हैं, लेकिन इन सभी लोगों को हिंदी भाषा ने जोड़ कर रखा हुआ है।
हिंदी पखवाड़ा पर नेहरू स्मारक इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बताया भाषा का महत्त्व
यह सबसे प्राचीनतम भाषाओं में से एक है और मुख्य रूप से भारत में बोली जाती है। हिंदी भाषा के महत्त्व को जानते हुए ही इसे राष्ट्र भाषा की उपाधि दी गई है। यह हमारे राष्ट्र की धरोहर है, हमें इसे संजोए रखना चाहिए। इस अवसर विद्यालय में सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र भदौरिया, चन्द्रवर्धन प्रताप देव, अवधेश तिवारी, सुनील कुमार, हृदयनारायण, माधुरी, रानी वर्मा, आरती, कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...