Breaking News

फिल्म ‘क्रू’ का इंडस्ट्री के सितारे भी कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार, प्रियंका से लेकर वरुण ने टीजर पर दी

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ का टीजर रिलीज बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। शनिवार को फिल्म की टीजर जारी किया। ‘क्रू’ का टीजर सामने आने के बाद से दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा से लेकर वरुण धवन तक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सितारों ने टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

शनिवार को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है’। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, इंडस्ट्री के सितारे भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया और लिखा ‘क्रू’ का टीजर जुनून से भरा हुआ है। उन्होंने इसे फिल्म के कलाकार करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन को टैग भी किया।

वहीं, वरुण धवन ने भी इस फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। उन्होंने टीजर की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘टीजर में तीनों अभिनेत्रियों को एक साथ देखकर मजा आया। मैं फिल्म का और इंतजार नहीं कर सकता’। इसके अलावा अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने लिखा, ‘बहुत मजेदार! क्या हम इसे अभी देख सकते हैं?’।

गौरतलब है कि ‘क्रू’ का पहला लुक सामने आने के बाद ऋतिक रोशन ने भी फिल्म का तारीफ की थी। ऋतिक ने लिखा, ‘यह बहुत शानदार होने होने वाला है’। ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है, जो 29 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी।

क्रू में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, कपिल शर्मा भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। ‘क्रू’ का निर्माण निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर किया, जो साल 2018 में आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद फिर से साथ काम कर रही हैं।

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...