Breaking News

बारिश भी नहीं रोक पाई जवानों के कदम, गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास

लखनऊ। इस समय कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप है। फिर भी दिशा निर्देशों के अनुरूप गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड का उत्साह दिखाई देगा। इसका आयोजन लखनऊ में विधानसभा के समक्ष किया जाता है। आज इसका पूर्वाभ्यास किया गया। इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

आज रिमझिम वर्षा ने ठंड और बढा दी। लेकिन यह मौसम भी परेड में सहभागी जवानों का हौसला कम नहीं कर सका। इतना अवश्य था कि पहले बड़ी संख्या में लोग इस पूर्वाभ्यास को देखने के लिए उमड़ते थे।

लेकिन इस बार वर्षा व कोरोना के कारण वह हुजूम दिखाई नहीं दिया। विधानसभा मार्ग के दोनों तरफ स्थित आवासों से लोगों ने देशभक्ति के इस प्रदर्शन को अवश्य देखा।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...