Breaking News

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का किया गया विस्तार

लखनऊ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आज यहां सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर संगठन का विस्तार करते हुए कहा है कि समाज के सबसे महत्वपूर्ण काम में लगे हुए सफाई मजदूर विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। छावनी स्थित छोटा सामुदायिक केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मीकि और छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष तथा संघ के संरक्षक प्रमोद शर्मा की उपस्थिति में अजय वाल्मीकि को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद को संपूर्ण छावनी क्षेत्र का अध्यक्ष,  मनोज कुमार हिन्दू को सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि संगीत कुमार महामंत्री और नितिन कुमार आर्या उपाध्यक्ष मनोनीत किए गये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मीकि ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को आयोग के माध्यम से समाधान करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुश्ताक खान, प्रताप सिंह, पप्पू हीरो सहित तमाम सफाई कर्मी मौजूद थे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...