Breaking News

नगर निगम कर्मचारियों का farewell ceremony संपन्न

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने अपने संघ के कर्मचारियों के farewell ceremony में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर निरीक्षक जोन एक अरविन्द कुमार ‘रूप’ और अजय कुमार गैंगमैन प्रवर्तन विभाग जोन—1 को उपहार और सम्मान के साथ विदाई दी। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने उनका माल्यार्पण करने के साथ उपहार भेंट किया।

  • सभी वक्ताओं ने संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार ‘रूप’ और अजय कुमार के कार्यकाल की सराहना की।
  • इसके साथ उनके आगे के जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए कामना की।

farewell ceremony में बोनस भुगतान होने पर एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

त्रिलोकनाथ हॉल में आयोजित किया गये इस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारी मुनेंद्रा सिंह, पार्षद नागेन्द्र सिंह चैहान, सैय्यद यावर हुसैन रेशु, कर्मचारी नेता मोहम्मद अकील, शशि कुमार मिश्रा, अशोक गोयल, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, राम चंद्र यादव, ओम प्रकाश उप्रेती, राम अचल, केसर रजा, राजेश सिंह सहित नगर निगम कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने दोंनो सेवानिवृत्त साथियों को अर्जित अवकाश एवं भविष्य निधि की धनराशि का भुगतान प्राप्त कराते हुए आश्वस्त किया।

  • नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ सदैव कर्मचारी समाज की लड़ायी लड़ता आया है और लड़ता रहेगा।
  • इस कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शमील एखलाक ने किया।
  • इसके साथ होली उत्सव के पावन पर्व पर बोनस भुगतान होने पर सभी साथियों ने एक दूसरे को बधाइयां दी।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...