Breaking News

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना, चकबंदी में चकों के निर्धारण में हो रही गड़बडी को बताया सबसे समस्या

बिधूना। विकास खंड ऐरवाकटरा चल रही चकबंदी में चकों के निर्धारण में हो रही गड़बडी समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ सोमवार को तहसील परिसर में मंदिर के पास धरना दिया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर समस्याओं के निदान की मांग भी की। इसके अलावा जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी दिया।

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

विकास खंड ऐरवाकटरा में किसानों की सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह ने सोमवार को विकास खंड ऐरवाकटरा के किसानों की सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों व किसानों के साथ सोमवार को तहसील परिसर में मंदिर के पास पल्ली बिछाकर धरना दिया।

इस दौरान धरना प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुईं। धरना के दौरान किसानों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा किये जाने की मांग की। धरना के अंत में किसान नेताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी दिया।

सड़क हादसे में घायल प्रधान की इलाज के दौरान मौत, 4 दिन पहले हुआ थ हादसा

ज्ञापन में कहा गया कि चकबंदी के दौरान एंरवाकटरा ब्लाक में चकबंदी अधिकारियों द्वारा जो गड़बडी की जा रही है। उसकी जांच कराकर उसे ठीक किया जाये। ग्राम झाल में आजादी से लेकर अब तक सड़क नहीं नहीं बनी है उसे बनवाया जाये। सरकार द्वारा किसानों के बिजली बिल अदेय कर दिये जाने के बाद भी विभाग द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है जिस पर रोक लगायी जाये।

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

शेखूपुर व पखनगोई में गौशाला का निर्माण कराया जाये जिससे किसानों को आवारा जानवरों से निजात मिल सके। किसानों को आलू की फसल का उचित रेट दिलवाया जाये। किसानों की फसलों के बीज फ्री किये जाये। एवं ग्राम पखनगोई में आवादी की भूमि पर दबंगों द्वारा किया गया कब्जा खाली कराया जाये।

शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार

संगठन के प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी समसया चकबंदी की है। जिसमें चकबंदी वाले भ्रष्टाचार कर चक कहीं इधर कर रहे कहीं उधर कर रहे। इसके अलावा एक गांव है झाल जहां पर जिसमें आजादी से लेकर आज तक सड़क नहीं नहीं बनी है। दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है पर अधिकारी सुनते नहीं है।

बताया कि दो-तीन ऐसे मौजा हैं जिनमें अभी तक गौशाला नहीं बनी है। जिससे किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है। इसके अलावा आलू का भाव बहुत कम है उसका सही से निर्धारण किया जाये आदि मांगों को लेकर वह लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है।

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

धरना में प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह के अलावा कानपुर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, जिलाध्यक्ष अम्बरीश कुमार दिवाकर, जिला सचिव गोपाल सिंह यादव, महाराम, औसान सिंह यादव, लालाराम, जय नारायन, डा. सलीम खां, रनवीर सिंह, अखिलेश कुमार आदि किसान शामिल हुये।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...