Breaking News

Nun rape case : आरोपी के खिलाफ बयान देने वाले फादर की मौत

केरल में नन रेप केस Nun rape case में आरोपी फादर फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। फादर कुरियाकोस का शव सुबह 10 बजे उनके जलंधर स्थित आवास से बरामद किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जाँच की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Nun rape case : कुरियाकोस के शरीर पर..

जानकारी के अनुसार कुरियाकोस ने मुलक्कल के खिलाफ बयान दिए थे और उसके बाद उनकी कार पर हमला हुआ था साथ ही उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। कुरियाकोस 60 साल के थे। उनकी अचानक मौत के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

दसुया डीएसपी एआर शर्मा के अनुसार मृतक सेंट पॉल चर्च में रहते थे, वहीं कमरे में मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि कुरियाकोस के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीँ मामले की जांच की जा रही है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

About Samar Saleel

Check Also

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात आतंकरोधी बल NSG के चीफ नियुक्त, 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को आतंकरोधी बल एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का ...