Breaking News

फिक्की फ्लो ने आंतरिक पुरस्कारों और ड्रम कैफे के साथ ग्रैंड फिनाले का किया आयोजन 

लखनऊ। फिक्की फ्लो ने वर्ष के दौरान संगठन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का जश्न मनाने और  मेहनती और प्रतिबद्ध सदस्यों को सम्मानित करने के लिए एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। पुरस्कार तीन श्रेणियों मैं प्रदान किया गये। विशिष्ट सदस्य वर्ग में स्वाति वर्मा, सिमू घई,  वनिता यादव, देवांशी सेठ, वंदिता अग्रवाल, स्वाति मोहन, डॉ. अर्पिता आनंद, सारिका मेहरा, स्मृति गर्ग, सिमरन साहनी और वाणी आनंद शामिल थे।
विशेष सम्मान पाने वाले 15 सदस्यों में रेणुका टंडन,अंजू नारायण, पूजा गर्ग, अस्मा हुसैन और विभा अग्रवाल शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप जलाकर किया। पुरस्कार समारोह के बाद फ्लो सदस्यों और मेहमानों के मनोरंजन के लिए ड्रम कैफे द्वारा एक संगीतमय  प्रस्तुति दी गई।
दुनिया की सबसे बड़ी इंटरैक्टिव ड्रमिंग एजेंसी, ड्रम्स कैफे के विनोद हसल,रॉकी मार्कस और चिन्मय पाणिंद्रे द्वारा इस कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन के बारे में बात करते हुए,फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन आरुशी टंडन ने कहा, “हमें अपने कार्यकाल का जश्न मनाना चाहिए क्योंकि वे नई शुरुआत से पहले ही संभव होता हैं।
फिक्की फ्लो लखनऊ के अध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यकाल का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं  हो सकता है। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लो सदस्यों ने भाग लिया।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय: एमबीए के 47 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप का ऑफर

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकीय एवम् तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रिक्रूटमेंट ...