Breaking News

फिल्म मलंग का नया गाना हुआ रिलीज, जिसे सुनने के बाद आप भी हो जाएंगे इमोशनल

जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म मलंग का आज नया गाना रिलीज क​र दिगया गया है। गाने के बोल है फिर ना मिलें कभी। जिसे सुनने के बाद आप भावुक हो जाएंगे। मलंग के इस गाने को अंकित तिवारी ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं इसके बोल लिखे है प्रिंस दूबे हैं। जो बेहद शानदार हैं। अगर हम गाने की बात करें तो ये आपको अपने प्यार की याद दिला देगा। इस गाने को अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया है जिसमे उनकी इमोशनल जर्नी दिखाई गई हैं। जैसे ही इस गाने को रिलीज किया गया है ये चर्चा में आ गया है।

इस फिल्म के गाने को लोगा काफी पसंद कर रहे है। अब तक कई हजार लोगों ने इस गाने को देख लिया है। इस गाने की शुरूआत आदित्य रॉय कपूर की वॉइस ओवर के साथ होती है। जिसमे वो कहते हुए सुनाई देते हैं कि, रिश्तों के टूटने का दर्द सहा है मैंने इसलिए हमेशा रिश्तों से दूर भागता रहता हूं।

दर्द सहने से बेहतर है कि रिश्ते बनाओं ही ना। इसके बाद से शुरू होता है गाना। जिसमे अंकित तीवारी ने अपनी आवाज से दिल को छू लिया है। इससे पहले फिलम का गाना हमराह रिलीज किया गया था। जिसमे आपको प्यार ओर एडवेंचर देखने को मिला था। ये गाना काफी पसंद किया गया था।

खैर अगर हम फिल्म मलंग की बात करें तो इसमे आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। ये इसी 7 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...