Breaking News

प्रगति पर फ़िल्म सिटी

उत्तर प्रदेश में फ़िल्म सिटी निर्माण कार्य का शुभारंभ उत्साहजनक है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुम्बई गए थे। वहां फ़िल्म जगत से जुड़े दिग्गजों ने उनसे मुलाकात की थी। इस संबन्ध में संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इसमें योगी ने फ़िल्म निर्माण पर प्रदेश सरकार की कटिबद्धता और उत्तर प्रदेश की विशेषता का उल्लेख किया था।

उन्होंने फिल्म जगत के लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किये थे। अनेक अनुभवी लोग कुछ समय बाद अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे। इस क्रम में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है। कई फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण किया जा रहा है।

प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं। कानून व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।

प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री को कहा कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें एक हजार लोकल कलाकार तथा पचास सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग नब्बे करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को पूरी सुरक्षा व सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...