Breaking News

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्या के पांच शिक्षक हुए सम्मानित

• प्रदेश में जो भी चुनाव होगा इंडिया गठबंधन बहुमत हासिल करेगा, सपा प्रदेश अध्यक्ष।

अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के पांच शिक्षक मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए । मयूरी तिवारी, ताराचंद तन्हा, शबीब फातिमा, हीरालाल यादव व सौरभ पटेल सम्मानित हुए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सम्मानित किया।

पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्या के पांच शिक्षक हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा उपचुनाव की पूरी तैयारी है। लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय संविधान को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जो हमारी तैयारी थी वही पूरी तैयारी है, जिस तरह से अयोध्या मंडल के पांचो लोकसभा के लोगों ने भारतीय संविधान को बचाने के लिए लोकतंत्र को बचाने के लिए आरक्षण को बचाने के लिए इस मंडल के किनारे किनारे अखिलेश रेखा खींच दी है उस अखिलेश रेखा को कोई भी पूंजीवादी व सामंतवादी व्यवस्था का व्यक्ति अगर रेखा को पार करने की कोशिश करेगा तो अयोध्या मंडल के लोग इस मिल्कीपुर विधानसभा को ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के जो चुनाव होने जा रहे हैं उन सभी सीटों में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगी।

भाजपा पर साधा निशाना, कहा भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं, लोकसभा चुनाव में इन्होंने 400 पार की बात की थी। संविधान में बदलाव होगा। 400 नहीं देश की जनता ने प्रधानमंत्री बनने के रास्ता उत्तर प्रदेश से रोक दिया है। टिकट शेयरिंग को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष, कहा हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर टिकट तय करेंगे कि कौन किस सीट पर लड़ेगा।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

कुलपति के नेतृत्व में 29 वें अविवि के दीक्षांत समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास

• अविवि के दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक। • ...