Breaking News

Booker पुरूस्कार में पांच महिलाएं

साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक Booker बुकर इंटरनेशनल प्राइज के नॉमिनेशन में महिलाओं ने बाजी मारी है। पुरस्कार के लिए नामित छह उपन्यासकारों में से पांच महिलाएं हैं। पिछले साल कि बुकर पुरस्कार विजेता पोलैंड की लेखिका ओल्गा टोकरिजुक इस साल भी पुरस्कार की होड़ में शामिल हैं। ओल्गा को पिछले साल पोलिश किताब ’बेगुनी’ के अंग्रेजी अनुवाद ’फ्लाइट्स’ के लिए बुकर इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Booker इंटरनेशनल प्राइज में

साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित पुरस्कार बुकर इंटरनेशनल प्राइज में इस साल महिलाओं का दबदबा है। पुरस्कार के लिए नामित छह उपन्यासकारों में पांच महिलाएं हैं। पिछले साल यह अवार्ड जीत चुकीं पोलैंड की लेखिका ओल्गा टोकरिजुक इस साल भी पुरस्कार की होड़ में शामिल हैं।

2018 में ओल्गा को उनकी पोलिश किताब ’बेगुनी’ के अंग्रेजी अनुवाद ’फ्लाइट्स’ के लिए बुकर इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस बार ओल्गा टोकरिजुक को ’ड्राइव योर प्लो ओवर द बोन्स ऑफ द डेड’ के लिए नामित किया गया है।

2005 में शुरू हुआ बुकर इंटरनेशनल दुनियाभर में लिखे गए उपन्यासों के अंग्रेजी अनुवाद को दिया जाता है। पहले यह हर दो साल पर दिया जाता था, लेकिन 2016 से यह हर वर्ष दिया जाने लगा। विजेता को 65 हजार डॉलर यानी करीब 45 लाख रुपये की राशि दी जाती है। पुरस्कार की राशि का बंटवारा लेखक और अनुवादक के बीच किया जाता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को विकसित करने पर भारत का जोर

कोलंबो। भारत और श्रीलंका का प्राचीन काल से ही खास सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। साझा ...